रांची: लातेहार के चंदवा थाना अंतर्गत अमझरिया घाटी में बुधवार की सुबह सरिया लदा ट्रक 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान डुरूवा निवासी अनिल यादव और गणेश यादव के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार ट्रक जमशेदपुर से लातेहार की ओर आ रहा था। इस क्रम में एनएच 75 पर अमझरिया घाटी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक लदा हुआ सरिया केबिन में घुस गया। जिससे ड्राइवर और खलासी का शव केबिन में बुरी तरह से फंस गया।

मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। खबर लिखे जाने तक शवों को निकालने की कवायद जारी रही। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

By Admin

error: Content is protected !!