रामगढ़: पतरातू के जनतानगर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भव्य कलशयात्रा के साथ आरंभ हुआ। कलशयात्रा में 501 कलशों के साथ महिला श्रद्धालु सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे। भगवा ध्वजों और गाजे-बाजे के यज्ञ स्थल से कलशयात्रा आरंभ हुई। जो मेन रोड, बिरसा मार्केट होते हुए लबगा पंचबहिनी मंदिर के निकट नलकारी नदी तट पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नलकारी नदी से कलशों में जल भरा गया। इस दौरान जय श्रीराम, जय माता दी और हर हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र गूंजायमान रहा। पुनः यज्ञ स्थल पहुंच कलशयात्रा संपन्न हुई। जहां यज्ञ मंडप में कलश स्थापना की गई।
बताते चले की 01 जून को अरणी मंथन के साथ मंडप प्रवेश होगा। जबकि 06 जून को हवन, पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आचार्य शशि मिश्रा के मार्गदर्शन में सात दिवसीय यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। जबकि यजमान के रूप में नरेंद्र कुशवाहा, अर्जुन बैठा, बसंत कुमार, करूण चतुर्वेदी, बिहारी प्रसाद, योगेंद्र साव, जेसी मंडल सपत्नीक यज्ञ में शामिल होंगे।
कलशयात्रा में रोशनलाल चौधरी, गौतम सिंह, किशोर कुमार महतो, अनिल राय, बैजनाथ राय, मुखिया प्रीति झा, पंसस पुष्पा कुमारी, अध्यक्ष प्रदीप महतो, सचिव मुकेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अजय कुशवाहा, अंजन सिंह, पंकज सिंह, विपुल कुमार, कुंदन कुमार, सिकंदर साव, सूरज कुमार, पारस कुमार, अभिषेक कुमार, पीयूष कुमार, आयुष कुमार, प्रवीण कुमार, जयविंद कुमार, मधुकर आनंद, भूषण कुमार, सुनीता पांडेय, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, गुड़िया, पिंकी देवी सहित अन्य शामिल थे।