रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को मनाया गया। योग शिक्षक रंजीत राम, रूपेश कुमार विश्वकर्मा, नवा कर, संजीत राम के द्वारा योग के विभिन्न आसनों के लाभ बताते हुए योग करने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर प्रधानाध्यापक संजीत राम ने कहा कि योग मानव जाति के लिए एक महान उपहार है जो हमें बेहतर रहने और अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। जब आप योग का अभ्यास करते हैं तो आपमें धैर्य का स्तर भी बढ़ता है जो नकारात्मक विचारों को दूर रखने में भी मदद करता है।
मौके पर मुख्य रूप से रविन्द्र प्रसाद, मोनिका सिंह, अर्जुन कुमार बाउरी, कुमार प्रत्युष, बीएड प्रशिक्षु अदिति कुमारी, रोहित कुमार, रेणु कुमारी, अध्यक्ष लाल बिहारी यादव छात्र-छात्राओं में वर्षा कुमारी, फूल कुमारी, विशाल कुमार, कार्तिक कुमार, रानी कुमारी, नम्रता कुमारी, नितेश कुमार, अंशु, रोहित कुमार, भीम कुमार, आयुष कुमार, सूरज कुमार, तन्मय कुमार, सोनू कुमार, राजा कुमार, आदित्य कुमार, संध्या कुमारी, सोनम कुमारी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, स्नेहा कुमारी, रंजन कुमार, प्रवीण कुमार, अंकित कुमार, गौरव कुमार, द्रोण कुमार, पवन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता ग्रुप बी की रानी कुमारी, फरहा तबस्सुम, अतहा फातमा, रौशनी कुमारी, अर्चना कुमारी, द्वितीय ग्रुप अ में साधना कुमारी, संध्या कुमारी, अंशिका कुमारी, अनिता कुमारी, तृतीय ग्रुप स में सगुप्ता प्रवीण, सुरुचि कुमारी, रजनी कुमारी, प्रिया कुमारी, चित्रांकन प्रतियोगिता में निखिल कुमार, अर्णव कुमार, सनी कुमार मेहता, निबंध प्रतियोगिता में जिया खान, माही कुमारी, सौहेल अंसारी को सीसीएल प्रबंधन के द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक संजीत राम, रंजीत राम, रूपेश कुमार विश्वकर्मा, नवा कर, रविन्द्र प्रसाद, मोनिका सिंह, अर्जुन कुमार बाउरी, कुमार प्रत्युष, बीएड प्रशिक्षु अदिति कुमारी, रोहित कुमार, रेणु कुमारी, अध्यक्ष लाल बिहारी यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
