रामगढ़: गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को गुरु हरगोविंद देव के प्रकाशोत्सव पर विशेष दीवान सजाया गया।  गुरुद्वारा साहिब में सुबह 7:30 बजे सहज पाठ का समापन हुआ। इसके उपरांत 10:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब की हेड ग्रंथि बाबा गुरजीत सिंह ने सिख इतिहास के बारे में जानकारी दी।

अवसर पर पटियाला से आए हजूरी रागी भाई जसकरण सिंह ने “मेरी पटिया लिख दो श्री गोपाल”… “सबना का मां पियो आप है”… आपे इक रंग है आपे बहू अंगी”…जैसे शबद कीर्तन से साध- संगत को निहाल किया। वहीं हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह ने भी मधुर शब्द गायन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति से सराबोर कर दिया।। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, अमित प्रधान, अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, कुजू गुरुद्वारा साहब के पूर्वप्रधान रामदयालु सिंह चोपड़ा, जोगिंदर सिंह जग्गी, कुलवंत सिंह मरवाह, गुरजीत सिंह सलूजा, अनु कालरा, बनी गांधी, अनमोल सिंह, आनंद पुपिंदर सिंह खंबे, परमिंदर जैसल हरप्रीत सिंह खालसा, मनमोहन सिंग लांबा, नरेंद्र सिंह चौहान, सतपाल सिंह, सलूजा मनप्रीत कौर सोनी, सतविंदर कौर सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!