रामगढ़: थाना क्षेत्र के अरगड्डा में रविवार को रामगढ़-गिद्दी मुख्य मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य  घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग 01:30 बजे अरगड्डा सीसीएल चेक पोस्ट के निकट अरगड्डा से हेसला की ओर आते हंक बाइक (JH 01 AG2 108) और रामगढ़ से अरगड्डा की ओर जाते हीरो स्पलेंडर (JH 02 AD 7412) के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हादसे में हंक बाइक पर सवार हेसला निवासी अर्जुन मुंडा (18वर्ष) पिता लिटू पाहन की मौत हो गई। जबकि स्पलेंडर सवार उमा करमाली, मुरारी और एक अज्ञात युवक घायल हो गये। घायलों को आननफानन में उपचार हेतु रामगढ़ ले जाया गया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग करने लगे।

हादसे की सूचना पर रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

By Admin

error: Content is protected !!