हजारीबाग: कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में सहिया दीदी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुरेश महतो एवं सहिया जयंती देवी सावित्री कुमारी अनिता देवी के देखरेख में सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और छात्र – छात्राओं को फाइलेरिया का दवा खिलाई गयी।
महाविद्यालय के प्राचार्य कीत्तिनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजन संपन्न हुआ। अवसर पर उन्होंने कहा कि यह औषधि फाईलेरिया के उपचार के लिए सुरक्षित एवं प्रभावकारी दवा मानी गई है। यह मच्छरों द्वारा काटने से रक्त में फाइलेरिया के कीटाणु को समाप्त करती है।
मौके पर प्रो. निरंजन प्रसाद नीरज, प्रो. फजरूद्दीन, प्रो. लालदेव महतो, डॉ. चंद्रशेखर राणा, सनवीर कुमार, नमेधारी राम, अनिता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

