रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाड़ीडीह में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडोत्तोलन के साथ सभी ने राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी। 
अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। वहीं खेलो झारखंड के तहत चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। बताया गया कि चयनित बच्चे डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेलेंगे। 
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा, रक्षित कुमार दास, संतोष कुमार, विजय कुमार महतो, शेखर कुमार, रविंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, सुरेश महतो, संगीता कुमारी, अर्पण कुमारी, तारा, रविंद्र, सुखदेव महतो, पन्नू महली, प्रीति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

