रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर सिधवार मोड़ के मोड़ के निकट गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को चपेट में लिया। दुर्घटना बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रामगढ़ के होप अस्पताल ले जाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पोचरा बंगला निवासी धर्मेंद्र यादव (लगभग 40 वर्ष) लाल रंग की अपाची बाइक (जेएच 24 सी 5158) पर अपने घर पोचरा से संस्कार नगर के पास बने अपने नवनिर्मित मकान में सोने जा रहा था। इस क्रम में बंजारी मंदिर से पहले सिधवार मोड़ के निकट रामगढ़ से बरकाकाना की ओर आते अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में धर्मेंद्र यादव को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला। स्थानीय नर्सिंग होम के एंबुलेंस पर घायल को रामगढ़ के होप अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।युवक की स्थिति काफी नाजुक बताई जाती है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची बरकाकाना पुलिस बाइक को जब्त कर लिया है। 

By Admin

error: Content is protected !!