रामगढ़: भुरकुंडा के गायत्री नगर में सोमवार को श्री श्री सरस्वती पूजा समिति गायत्री नगर के तत्वावधान में मां सरस्वती की पूजा भक्तिभाव से संपन्न हुई। पुरोहित द्वारा पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान मां सरस्वती सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं पूजा समिति के सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हवन-पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संध्या को मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
पूजा को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष रिमझिम, कोषाध्यक्ष सृष्टि सहित दर्पण, ओम, शिवम, निधि का योगदान रहा। मौके पर जुलेश्वर सिंह, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार साहू, अंकित सिंह, सुखदेव प्रजापति उर्फ देवा, मनोज श्रीवास्तव, मीता देवी, प्रतिमा सिंह, दीपा, तनिष्का, कृति, सोनाक्षी, साक्षी, सुनीता देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।