रामगढ़: सयाल सहित आसपास के क्षेत्र में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। मॉडर्न चिल्ड्रन कान्वेंट सयाल पूरे विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से संस्थापिका सुलेखा बनर्जी, निदेशक सुनील प्रसाद सिन्हा, मुकुल वर्मा, सफी आलम, सुरेंद्र राम, अनुराधा कुमारी, सुनीता श्रीवास्तव, तरन्नुम प्रवीण, रूपा कुमारी, सृष्टि सिन्हा, अलका कुमारी, वीणा कुमारी, संजना कुमारी, आदित्य कुमार, अभय कुमार, हर्ष कुमार, ऋषभ कुमार सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

राजकीय मध्य विद्यालय में भक्तिभाव से हुई पूजा

राजकीय मध्य विद्यालय सयाल में विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल में विद्युत सज्जा कर आकर्षक रूप से सजाया गया था। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, शिक्षिका रेणु कुमारी, श्रीकांत प्रसाद, रेखा कुमारी, कुमारी अनिता सिन्हा, हृदया कुमारी, कुमकुम कामिनी, तमन्ना प्रवीण, प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अनीता देवी, जनता कुमार भोक्ता, उपाध्यक्ष महेश्वर पांडेय, संयोजिका सरिता कुमारी, आईसीटी इंस्टक्टर पप्पू यादव, प्रियांशु कुमार, कन्हैया कुमार, पीयूष पांडेय, सुजल सोरेन, विकास हेंब्रम, पूजा मुंडा, राधे मोहन, रौनक कुमार, अनंत राज, माही कुमारी, साइना प्रवीण, आशिया प्रवीण, प्रिया कुमारी, चंचल सोरेन, कर्मवीर कुमार, अंजलि सोरेन, पीहू कुमारी, पूर्वी कुमारी, माता समिति के सदस्य अनीता देवी, नीलम कुमारी, उर्मिला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

डॉ. अंबेडकर मध्य विद्यालय में भी हुई सरस्वती पूजा 

डॉ. अंबेडकर मध्य विद्यालय सयाल में सरस्वती पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। मां शारदे की विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से खजांची राम, दीप नारायण राम, विसर्जन राम, पिंटू राम, प्रधानाध्यापक भोला नाथ, मनोज चटर्जी, नंदलाल, फुलू प्रसाद, रामविलास यादव, रमेश यादव, मदन यादव, सुनील केसरी, महेश गिरी, जगनारायण प्रसाद, आराध्या कुमारी, श्रेया कुमारी, सृष्टि कुमारी, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, आरोही कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रियांशु कुमार, विवेक कुमार, आर्यन कुमार, शिक्षा कुमारी, छोटी कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, सुलेखा देवी, आयुष कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार, सूरज कुमार, पलक कुमारी, मीरा कुमारी, किरण कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!