रामगढ़: भदानीनगर ओपी में रविवार को होली पर्व को लेकर ओपी प्रभारी ब्रह्मवत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे। बैठक के दौरान पुलिस की ओर से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील गई। वहीं रमजान माह के मद्देनजर नमाजियों की सहूलियत और होली के कार्यक्रमों का आयोजन आपसी सामंजस्य के साथ आयोजन करने पर बल दिया गया।

अवसर इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने कहा कि होली शांति और सौहार्द का पर्व है। सभी एक दूसरे की भावना का ख्याल रखते हुए सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हर समय सहयोग करने के लिए तत्पर है। वहीं ओपी प्रभारी ब्रह्मवत कुमार ने कहा कि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब पुलिस को दें। होली के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ मनोज राम, लपंगा मुखिया आनंद दुबे, दिलीप दांगी, राम नारायण, संदीप उरांव, सागर दांगी, टिकेश्वर महतो, सरजू मुंडा, राजेंद्र बेदिया, रईस आलम, मोहम्मद जिलानी, आजाद अंसारी, विजय राम, चंद्रदेव करमाली, रामेश्वर कुमार, मोहम्मद मिनाज, मोहम्मद रियाज, जाबिर अंसारी बालेश्वर करमाली नूतन कुमार महतो महादेव बेदिया, विक्की बेदिया, मुमताज, गोपाल करमाली, आजाद राणा, संतोष यादव, विपिन कुमार , अर्जुन बेदिया, अजय कुमार, अशोक  करमाली सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!