रामगढ़: अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के तत्वावधान में निकाले गए हैं संविधान सम्मान रक्षा यात्रा का मंगलवार को भुरकुंडा के मतकमा चौक पर स्वागत किया गया। रविदास समाज लादी ने संविधान सम्मान रथ पर सजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर (प्रतीकात्मक कटआउट) पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और “बाबा साहब अमर रहें” सरीखे नारे भी लगाए।

बताया गया कि आठ मार्च को राजधानी रांची में संविधान सम्मान रक्षा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही राज्य के कई अन्य जिलों में रथ जा रहा है। आगामी 14 अप्रैल को रांची के डोरंडा में भव्य समारोह के साथ संविधान सम्मान रक्षा यात्रा का समापन होगा। यात्रा के माध्यम से समारोह में अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है। मतकमा चौक से रथ कोयलांचल क्षेत्र के अन्य जगहों के लिए रवाना हुआ। रथ के साथ सामाजिक संगठन समता सैनिक दल के सदस्य भी मौजूद रहे।

स्वागत करनेवालों में पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ मनोज राम, अशोक राम, उपाध्यक्ष रविदास समाज लादी, विजय राम, बलदेव राम, गोपेश्वर राम , दिनेश कुमार, कन्हाई राम, राजन राम , पांडेश्वर राम , विजय मुंडा, दिनेश राम लगनू राम, बालेश्वर राम, गोविंद राम , किशोर राम, महेंद्र मुंडा, सकूल मुंडा , उदित राम , उमेश राम , रामप्रसाद पासवान, रोहित मुंडा सहित कई  शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!