रामगढ़: सीसीएल हॉस्पिटल भुरकुंडा में शुक्रवार को नये डॉक्टर चंदन कुमार ने योगदान दिया। अवसर पर अस्पताल के क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार टोप्पो सहित अन्य अस्पताल कर्मियों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। 

बताते चलें कि डॉक्टर चंदन कुमार इससे पूर्व सीसीएल अस्पताल बरकाकाना में पदस्थापित थे। जहां उन्होंने वर्ष 2019 से अब तक अपनी सेवा दी। उनके पदभार ग्रहण करने पर भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल के कर्मियों ने हर्ष जताया है। 

स्वागत करनेवालों में अस्पताल कर्मी ललन प्रसाद, राहुल झा, फारूख रजा, अरविंद कुमार, गणेश सहित अन्य शामिल थे।

By Admin