रामगढ़: गरीब समाजसेवी संघ के द्वारा रविवार को भुरकुंडा बाजार में गरीब जरूरतमंदों के बीच छाता और नाश्ता का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष उदय स्वर्णकार ने की। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ सह संघ के सदस्य मनोज राम, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पप्पू सिंह और संघ के सचिव दिनकर कुमार सिंह मौजूद रहे।
छाता और नाश्ता वितरण के उपरांत मनोज राम और पप्पू सिंह ने बिरसा चौक निवासी किडनी रोग से ग्रसित पिंकी देवी से मिलकर उनका हाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समाजसेवी पप्पू सिंह ने गरीब समाजसेवी संघ के फंड में आर्थिक सहयोग जमा करते हुए संस्था के सदस्यों से पिंकी देवी के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील की। कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है, इससे बड़ा और कोई धर्म नहीं।
मौके पर रमेश राम, अशोक कुमार चौहान, संतोष कुमार सिंह, डॉ केसी दास, तिजराम, लीला सागर, पिंकी सागर, सावित्री विश्वकर्मा, मधु श्रीवास्तव, सविता देवी, विनोद शाह, सुनील सोनी, राजेंद्र कुमार मुंडा, उत्तरा देवी, विजयलक्ष्मी शर्मा, सुधा तिवारी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, रोहिणी कुमारी, श्रावणी विश्वास, सुभाष करमाली, राजेंद्र मुंडा, अजय सोनी, मनोज कुमार, अलका पाठक, प्रदीप मांझी, विनोद नायक, रेणुका दास सहित अन्य उपस्थित थे।