रामगढ़: होमगार्ड बहाली के तहत रविवार को हुए दुलमी प्रखंड (ग्रामीण) की महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच और हिंदी लेखन परीक्षा का प्राप्तांक ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। कुल 276 महिला अभ्यर्थियों के अंक प्रकाशित किए गए हैं। इसमें रोल नंबर Dulm101246 ने सर्वाधिक 39 अंक हासिल किए हैं। जिसमें दौड़ में 20, हाई जंप में 9, लॉन्ग जंप में 10 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि शॉटपुट और हिंदी लेखन परीक्षा पास की है। सबसे कम 20 अंक 11 अभ्यर्थियों को प्राप्त हुए हैं।
वहीं 7 अभ्यर्थियों को 37 अंक, 7 अभ्यार्थियों को 36 अंक और 12 से अधिक अभ्यर्थियों को 35 अंक मिले हैं। जारी सूची में सभी 276 अभ्यर्थी इन तीनों चरणों में पास हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्राप्तांक का प्रकाशन है, अंतिम परीक्षा फल और मेधा सूची का प्रकाशन पृथक रूप से किया जाएगा।
दुलमी प्रखंड की सभी 276 महिला अभ्यर्थियों के प्राप्तांक नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखे जा सकते हैं।

