रामगढ़: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रजरप्पा थाना क्षेत्र में अवैध डोडा लदा पिकअप जब्त किया है। जिसपर से 18 बोरियों में पैक तकरीबन 480 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। मामले में वाहन चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिकअप पर अवैध डोडा के परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी। उक्त सूचना का सत्यापन और कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा रजरप्पा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बोरोबिंग चेकनाका के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में एक ब्लू रंग का पिकअप (JH10CW-7235) बोरोबिंग गांव की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे रूकने का ईशारा किया गया तो पिकअप के चालक वाहन को तेजी से लेकर भागने लगा। जिसपर वाहन का पीछा कर पकड़ लिया गया।

पिकअप में दो व्यक्ति बैठे पाए गए। पूछताछ में चालक की पहचान संदीप रजक (28 वर्ष) पिता रुपण रजक, निवासी तिसरी, थाना तिसरी, जिला गिरिडीह के रूप में हुई। जबकि उपचालक की पहचान संतोष राम (22 वर्ष) पिता स्व. चन्द्रदेव राम, निवासी गांवा, थाना गाँवा, जिला-गिरिडीह के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर  प्लास्टिक के 18 बोरों में प्रतिबंधित डोडा पाया गया। जिसका कुल बजन प्लास्टिक बोरा सहित करीब 480.27 किलोग्राम पाया गया।

इस संबध में रजरप्पा थाना कांड संख्या-138/2025, दिनांक-28.07.2025, धारा-15 (C) / 25 NDPS act के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन सिंह, रोहित राज सिंह, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार, सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!