तिरंगे का सम्मान और संदेश हर घर तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य : विवेकानंद सिंह
हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस क्रम में हज़ारीबाग सदर विधानसभा के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी 8 मंडलों के अध्यक्ष और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद के सौजन्य से सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी 8 मंडल अध्यक्षों को 500-500 तिरंगे झंडे प्रदान किए। इन झंडों का वितरण इस संकल्प के साथ किया गया कि हर मंडल में घर-घर तिरंगा पहुंचे और यह अभियान ऐतिहासिक रूप से सफल हो। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि हर भारतीय के दिल में देश के प्रति प्रेम और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ यह कार्य करें और लोगों को तिरंगा फहराने के महत्व के बारे में जागरूक करें।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, के.पी. ओझा, सुंदेश चन्द्रवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह राठौर, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र राम, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, जिला मंत्री रीतलाल यादव, सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेहता, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमसांडी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, कटकमदाग पूर्व मंडल अध्यक्ष कविन्द्र यादव, कटकमदाग मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, भाजपा नेता मनोज सिन्हा, मनीष ठाकुर, बलराम शर्मा, वीरू साव, मुखिया नारायण कुशवाहा, अशोक राणा, विकास मेहता, विरेन्द्र ओझा, रामअवतार शर्मा, बिरजू रवि, सुमन राय सहित सदर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहें।