माता हैं गौरा, पिता हैं महेश, जय हो गणेश…

रामगढ़: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्र में भक्तिभाव से भगवान गणेश की पूजा हुई। अवसर पर जगह-जगह आकर्षक पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। दोपहर बाद से देर शाम तक पंडालों में गणपति के दर्शन को लेकर श्रदालु की भीड़ लगी रही। इस दौरान बजते भक्ति गीतों से क्षेत्र के लोग भक्तिभाव में रमे रहे। 

गणेश चतुर्थी पर भुरकुंडा पुरानी सब्जी मंडी में थर्मोकॉल की कटोरियों से पूजा पंडाल बनाया गया। रंग-बिरंगी झालर लाइट ने उजले पंडाल को और भी आकर्षक बना दिया। दोपहर में पूजा अर्चना के उपरांत शाम सात बजे आरती और प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शास्त्री चौक स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में आकर्षक सजावट के बीच भगवान गणेश की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। 

वहीं मतकमा गांव में भी भव्य पंडाल में गणपति की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना और आरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-शांति की मंगलकामना की। पूजा समिति की ओर से बताया गया गुरुवार को भंडारे और रात में जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में गणेश पूजा समिति मतकमा के अध्यक्ष विकास नायक, सचिव सन्नी यादव, कोषाध्यक्ष बाबू मुंडा, बिट्टू यादव, शंकर यादव, हीरो मुंडा, दशरथ महतो, चमन मुंडा, कर्मवीर मुंडा, राजा मुंडा, राजेश यादव,  श्रवण यादव, सतीश यादव, कुलदीप यादव, बिट्टू मुंडा, मंजय यादव, अरविंद यादव, अमन यादव, विजय यादव सहित अन्य  सराहनीय योगदान दे रहें हैं।

By Admin

error: Content is protected !!