मेक इन इंडिया से मेड इन इंडिया के क्षेत्र में बढ़ रहा है देश : सरोज सिंह
हजारीबाग: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में की गई। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सरोज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री कुणाल किशोर दुबे और धन्यवाद ज्ञापन रतन सिंहा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पादित करते हुए दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा करते हुए विशेष कर जीएसटी में सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता सरोज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जब देश में पहली बार जीएसटी लागू हुई थी ।तब भी केंद्र में भाजपा सरकार ने कर सुधारो में क्रांति लाई थी। कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में फिर से बदलाव किए हैं। जो गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनके संघर्ष और राष्ट्रहित के लिए किए गए कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब भारत मेक इन इंडिया से बढ़कर मेड इन इंडिया के क्षेत्र में भी अग्रसर है।
सम्मेलन को प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, अशोक यादव, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुमन कुमार, रेणुका साहू, भानुमति पासवान, जय नारायण प्रसाद, इंद्र नारायण कुशवाहा, महेंद्र बिहारी, राजकरण पांडेय, मनोरमा राणा, अर्जुन साव, महेंद्र ठाकुर, अविनाश कसेरा, शिवपाल यादव, अनिल मेहता, अशोक राम, रणजीत राम, रमेश हेंब्रम, सत्यभामा, ज्योत्सना, पूनम मिश्रा , सरदार सत्यपाल सिंह, दुर्गाराम चंद्रवंशी, संजय दास, महावीर प्रसाद, नारायण शाह, लीलावती देवी, टुकेश्वर प्रसाद, राजेश यादव, रणधीर पांडेय, दामोदर प्रसाद, प्रोफेसर सुरेश महतो, गुड़िया, रानी शुक्ला, कौशल्या, सरस्वती सोनी, कुमारी अनिता, सोनी पटेल, सुनैना देवी, दिलीप प्रसाद, प्रमेश्वर यादव, राम अवतार शर्मा, सुमन राय, सन्नी सहित अन्य मौजूद रहे।