रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत के नीचे धौड़ा स्थित काली मंदिर में सोमवार की रात भक्तिभाव से मां काली पूजा की गई। दूसरे दिन मंगलवार को श्री श्री काली पूजा समिति के तत्वावधान मे भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम और विशिष्ट अतिथि मुखिया अजय पासवान शामिल हुए। मनोज राम ने विधिवत फीता काट कर भंडारे का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया‌।

आयोजन को सफल बनाने में काली पूजा समिति अध्यक्ष बागेश करमाली, सचिव सन्नी करमाली, कोषाध्यक्ष राम कुमार, संरक्षक अजाद भुईयां, संजीत राम, राजेंद्र करमाली, लाली करमाली, विकराल करमाली, विनय, कुमार, प्रिंस करमाली, छोटु करमाली, सेवक करमाली, राम स्वरूप करमाली, सुरेन्द्र भुईयाँ, सचीन भुईयाँ, विक्की, सुमित गोस्वामी, विनोद तुरी, मिठू पासवान सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!