रामगढ़: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भुरकुंडा में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवसर पर भुरकुंडा में बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्षता सतीश मोहन मिश्रा और संचालन योगेश दांगी ने किया गया।
कार्यक्रम मुख्य रूप से शामिल बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नतमस्तक हुए। अवसर पर उन्होंने सभी को बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की तरह अपने हक, अधिकार और समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहने का भी आव्हान किया। वहीं उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपाई के नेतृत्व में झारखंड राज्य का गठन हुआ। उनके सपनों का झारखंड बनाना है और इसके लिए सभी को प्रयासरत रहना होगा।
मौके पर कार्यक्रम संयोजक कुमेल उरांव, मुखिया प्रदीप मांझी, आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, पूर्व जिला परिषद मनोज राम, अशोक सोनी, महेंद्र सिंह, राजन पांडेय, संजीव कुमार बाबला, जुगल नायक, अजय पासवान, लक्ष्मी देवी, ज्योति सिंह, शंकर मांझी, अमित कुमार, खुशबू देवी, राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, मिंटू सोनी, सूरज शर्मा, जनार्दन सिंह, अजय साव, प्रेम कुमार, भोला चंद्रवंशी, शकंर विश्वकर्मा, बालेश्वर राम, संतोष कुमार, बबलू कुमार, राकेश चौधरी, आकाश कुमार, भोला नायक, विकाश सोनी, मुकेश सोनी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
