देवघर: चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि केशरी ने रविवार सर्किट हाउस देवघर में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव से मुलाकात की। जहां उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर जानकी प्रसाद यादव का अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान चेंबर अध्यक्ष के द्वारा उनसे मांग किया गया कि देवघर मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित किया जाए। इससे पूर्व 2010 में मेयर सीट सामान्य के लिए था, वर्ष 2015 में यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया, तीसरी बार यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित किया जाए। इससे समाज के पीछड़े वर्ग के लिए झारखंड सरकार के प्रति एक अच्छा संदेश जाएगा।

अवसर पर चेंबर के सचिव विजय कौशिक, संरक्षक अशोक सर्राफ, उपाध्यक्ष शिव सर्राफ, कोषाध्यक्ष पंकज मोदी सह सचिव राजकिशोर गुप्ता एवम् राजकुमार वर्णवाल, पवन केशरी, महेश वर्णवाल, पवन वर्णवाल आदी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!