उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय रीमारी के 75 छात्र छात्राएं रविवार को साइंस सिटी और बिरसा जैविक उद्यान के शैक्षणिक भ्रमण पर रांची गए। सचिव गोपाल यादव ने स्कूल परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है। चीजों को देखने और समझने की सोच और भी विकसित होती है। यह यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

मौके पर विद्यालय के निदेशक अनिमेष यादव सहायक निदेशक अभिषेक यादव, उप प्राचार्य अर्जुन शाह, ललन कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, शिवाजी शाह, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, शालिनी सिंह, सानिया परवीन, प्रियंका सिंह  फूलमानी मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!