रामगढ़: सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से मंगलवार को बरकाकाना सहित आसपास कंबल का वितरण किया गया। रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के बरकाकाना, घुटूवा, तेलियातू और चैनगड्डा में कई जरूरतमंद परिवारों को कंबल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो ने की।
अवसर पर राजीव जायसवाल ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के सेवा अभियान के तहत गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों को कंबल दिया जा रहा है। जिससे उन्हें बढ़ती ठंड में राहत दी जा सके। उन्होंने आगे कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।
मौके पर हरिलाल महतो, विनीत यादव, आशुतोष मिश्रा, दिलीप बेदिया, नागेश्वर उरांव, अल्का पाठक, ऋति श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी, योगेश्वर महतो, प्रभुदयाल महतो, दिलीप दास सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
