रामगढ़: सौंदा डी पंचायत भवन परिसर में सोमवार को विधायक रोशन लाल चौधरी की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण किया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने 30 जरूरतमंदों को कंबल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन डब्लू पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा सौंदा डी पंचायत अध्यक्ष बिशुन राम और संयोजक सह वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र देकर रंजन भगत का स्वागत किया।
मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, सतीश मोहन मिश्रा, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, युवा नेता भाजपा पतरातु मंडल राहुल सिंह, वार्ड सदस्य चिरंजीवी तिवारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरविंद ओझा, भाजपा पतरातु मंडल मंत्री अमरेश साव,शशि भूषण तिवारी, संजय सिंह, अजित जायसवाल, वार्ड सदस्य सुबोध रजक, बिशुन गुप्ता, प्रवीण नायक, पुकार ठाकुर, गणेश यादव, दिलवा देवी, सरस्वती देवी, करुणा देवी, रजनी देवी, रंजीत करमाली, मो. शरीफ अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
