| प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन |
धनबाद: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पराक्रम दिवस का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन पर किया गया। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण किया गया। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें उनके जीवन से जुड़े चित्रों, ऐतिहासिक घटनाओं एवं प्रेरणादायक संदेशों को प्रदर्शित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य-संगीत और लघु नाटक प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में आईएनए ट्रस्टी मेंबर संजय चौधरी , सांसद ढुलू महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र, केंद्रीय विद्यालय गोमो के प्रधानाचार्य विभूति भूषण पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंडल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
