अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

• रंधीर कुमार को 17 और प्रतिभा शरण को 15 वोट मिले 

रामगढ़: नगर परिषद रामगढ़ के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अवसर पर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।। नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान तीन वार्ड पार्षदों अरुण कुमार कुशवाहा, रणधीर कुमार और प्रतिभा शरण ने नामांकन किया। जिसके उपरांत अरुण कुमार कुशवाहा के द्वारा अपना नामांकन वापस लिया गया। निर्वाचन के दौरान रणधीर कुमार को 17 मत प्राप्त हुए वहीं प्रतिभा शरण को 15 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन के उपरांत रणधीर कुमार उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। नगर परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद की निर्वाची पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने विजयी उम्मीदवार रणधीर कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी ने उन्हें उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

अवसर पर उपस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रंधीर कुमार को बधाई दी।

 

By Admin

error: Content is protected !!