जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंजायमान हुआ क्षेत्र 

रामगढ़: रामनवमी को लेकर भुरकुंडा में गाजे बाजे के साथ मंगला जुलूस निकाला गया। जिसमें भगवा ध्वजों और आकर्षक झांकी के साथ बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। रामनवमी मैदान से मंगल जुलूस निकाला गया। जो बिरसा चौक, मेन रोड, भुरकुंडा बाजार से होते थाना मैदान पहुंचा। जहां जुलूस का विधिवत समापन हुआ।

इस बीच जुलूस में जय श्रीराम, हर-हर महादेव और जय हनुमान के जयघोष से पूरा इलाका गूंजायमान रहा। मंगला जुलूस में भगवान प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और बजरंग बली की जीवंत  झांकी निकाली गयी। इस दौरान राम भक्तों ने पूरे रास्ते पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया।

मौके पर दीपक मिश्रा, शंकर यादव, अंकित सिंह, गौतम सिंह, जग्गी सिंह, प्रेम सिंह, राहुल शर्मा, राजेश ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बबला, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, योगेश दांगी, दिलीप दांगी, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, कन्हैया सिंह यादव, राजेंद्र मुंडा, राकेश सोनी, पप्पू सिंह, देवेंद्र सिंह, सागर कुमार दांगी, राकेश महतो, सुरेंद्र, संतोष शर्मा, सोनू कुशवाहा शौर्य, रॉबिन मुखर्जी, किशोर कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!