रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सयाल-सौंदा मार्ग पर रेलवे साइडिंग टिपला के निकट बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सयाल ‘डी’ परियोजना में ड्रिल मैन के पद पर कार्यरत मनोज करमाली (54 वर्ष) रेलीगढ़ा निवासी के रूप में हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार मनोज करमाली (54 वर्ष) पहली पाली की ड्यूटी के बाद सयाल 10 नंबर माइंस से बाइक पर सौंदा के रास्ते अपने घर रेलीगढ़ा जा रहे थे। इस क्रम में रेलवे साइडिंग टिपला के निकट बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे मनोज करमाली गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट लगी है।

वहीं घटना की जानकारी पर सीसीएल के सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर घायल को बेहतर इलाज के लिए गांधीनगर रेफर कर दिया गया।

By Admin

error: Content is protected !!