रामगढ़: पतरातू प्रखंड में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई गई। अवसर पर पतरातू के तालाताड़ मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। मौके पर सदर उमर फारूक, सेक्रेटरी मुस्ताक अंसारी, उप सदर नसीम अंसारी, खजांची मुश्ताक अंसारी, इस्लाम अंसारी , कमरुल अंसारी, मुस्तफा अंसारी, हाजी रुस्तम अंसारी, हाजी महबूब आलम, इजहार अंसारी, जाबिर अंसारी सहित कई नमाजी मौजूद रहे। 

वहीं ईद पर लोग एक-दूसरे के घर जाकर दावत में शरीक हुए। जहां उन्होंने सेवईयों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और मिलजुलकर ईद की खुशियां बांटी। ईद को लेकर बाजार में रौनक और चहल-पहल रही। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

 

By Admin

error: Content is protected !!