उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बिरसा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के नए महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गइवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। विस्थापित समिति की ओर से महाप्रबंधक को शॉल और बुके देकर स्वागत किया गया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गई। इस दौरान समिति ने विस्थापित- प्रभावित परिवारों की समस्याओं, रोजगार, पुनर्वास और पुनर्स्थापना नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं समेत स्थानीय विकास के मुद्दों पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई। 

मौके पर बिरसा पीओ मनोज कुमार पांडेय, एरिया सेल्स मैनेजर शम्भू प्रसाद, कार्मिक पदाधिकारी विकास रंजन, बिरसा डिस्पैच ऑफिसर प्रदीप गुप्ता मौजूद थे। विस्थापित समिति की ओर से मुख्य संरक्षक सोनाराम मांझी, अध्यक्ष सूरज बेसरा, सचिव जीतन मुण्डा, कोषाध्यक्ष संजय करमाली, मोहन सोरेन, विश्वनाथ मांझी, गणेश गंझू, सन्नी सोरेन, बिनोद हेम्ब्रोम, उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, विजय सोरेन, अजय बेसरा, अजय मराण्डी, प्रेम सोरेन, सुखराम बेसरा, आनंद बेसरा, बन्शीलाल मुर्मू, पंकज हेम्ब्रोम, बिनोद सोरेन, मानाराम टुडू, संतोष कुमार प्रजापति आदि शामिल हुए।