रामगढ़: भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर हर्षोल्लास से मनाई गई। क्षेत्र के तमाम मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। जहां लोगों अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हुए भाईचारे का पैगाम दिया गया। ईद के मुबारक मौके पर भुरकुंडा, महुआटोला, चिकोर, सौंदा ‘डी’, रिवर साइड सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।
ईद-उल-फितर को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल और बाजार में रौनक रही। बच्चे-बुजुर्ग सभी ईद को लेकर काफी उत्साहित दिखे। मौके एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने और दावत में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन भी चौकस रही।
