रामगढ़: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय खाय के साथ आरंभ हो गया। अवसर पर छठ व्रतियों ने सुबह घर की साफ सफाई कर स्नान ध्यान किया। अवसर पर व्रतियों ने कद्दू, चना दाल, चावल का सात्विक भोजन बनाया और भगवान को भोग लगाया। इसके उपरांत व्रतियों ने परिजनों और पास पड़ोस के लोगों के साथ भोजन ग्रहण किया।
चार दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन कर सोमवार को खरना होगा। मंगलवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न होगा। महापर्व को लेकर छठ पूजा समिति तैयारियों में तत्परता से जुट गई हैं।
