हजारीबाग: पुलिस ने उरीमारी ओपी क्षेत्र में  अभियान चलाकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के 8 सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उग्रवादी उरीमारी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी उरीमारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोलियरी में आपराधिक घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अंजनी अंजन ने  विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आसवा और गुडकुवा गांव के समीप पहुंची। इस क्रम उरेज की ओर से एक सफेद बोलेरो तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख चालक वाहन को मोड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पुल और पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार लोग पैदल भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आठ उग्रवादियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो लोगों के पास इंसास राइफल पाया गया। पूछताछ के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रतिबंधित टीएसपीसी संगठन के जोनल कमांडर भीखन गंझू और सब-जोनल कमांडर दिनेश जी उर्फ रवि राम के संपर्क में रहकर विभिन्न जिलों में संगठन का संचालन कर रहे थे। ये लोग लेवी वसूली, धमकी एवं क्षेत्र में दहशत फैलाने का कार्य करते थे।

वहीं बताया जाता है कि बीते 12 फरवरी को रामगढ़ जिला के सरैया टोला (पतरातू) क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में भी इन उग्रवादियों की संलिप्तता पाई गई है। जिसमें ऑटोमेटिक हथियारों से दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग किया गया था।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार उग्रवादियों में लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरम गांव निवासी निवासी सुनिल मुण्डा (27 वर्ष) पिता स्व. भुखन मुण्डा, विरेन्द्र मुण्डा (20 वर्ष) पिता सावना मुण्डा, सुरेन्द्र मुण्डा (30 वर्ष) पिता सावना मुण्डा, लालमोहन मुण्डा (22 वर्ष) पिता सुरेश मुण्डा, अनिल मुण्डा (18 वर्ष) पिता स्व. भुखन मुण्डा, केरी मुरपा गांव निवासी रविन्द्र गंझू उर्फ रिंकु (19 वर्ष) पिता जगदीश गंझू, सत्येन्द्र गंझू उर्फ सन्दु  (25 वर्ष) पिता जगदीश गंझू  और रांची जिला के मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत हेसालौंग निवासी संजय मुण्डा (34 वर्ष) पिता बलकाहा मुण्डा शामिल हैं। जिनके पास से दो इंसास राईफल,  5.56 एमएम की 90 जिन्दा गोली,07.62 एमएम की 37 जिन्दा गोली, 7.65 एमएम की 26 जिन्दा गोली,  9 एमएम की 21 जिन्दा गोली, एक देशी पिस्टल, सात मोबाइल और बोलेरो जब्त किया गया है। 

अभियान में ये रहे शामिल 

उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में गिद्दी थाना प्रभारी  राणा भानुप्रताप सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उराँव, लोहसिंहना थाना प्रभारी  निशांत केरकेट्टा थाना प्रभारी, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय, पेलावल सदलबल शामिल थे। 

By Admin

error: Content is protected !!