राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि 

उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को श्रमिक नेता स्वर्गीय दिलीप यादव की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम पुजारी अनिल पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जिसमें गोपाल यादव, राजू यादव, आयुष कुमार, अनिरुद्ध कुमार शामिल हुए। पूजा के उपरांत स्वर्गीय दिलीप यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

अवसर पर यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार, समाजसेवी निशि पांडेय, सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य विंध्याचल बेदिया, झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, बड़कागांव प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव सहित कई सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के अधिकारी और क्षेत्र गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने स्व. दिलीप यादव की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

श्रद्धांजलि सभा में बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि स्व. दिलीप यादव श्रमिकों के सच्चे हितैषी और सभी के सुख-दुख के साथी थे। क्षेत्र के लोग और कोयला मजदूर उन्हें मसीहा के रूप में हमेशा याद करेंगे। वहीं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि भईया के बताए रास्ते पर चलते हुए यहां के मजदूरों और ग्रामीणों के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए आजीवन प्रयासरत रहूंगा। 

मौके पर सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकास कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, अमला अधिकारी अजय कुमार, उरीमारी मैनेजर कमर फहीम, बिरसा मैनेजर राजेश प्रियदर्शी, अंकुर विश्वनाथ, मणि भूषण प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, कालेश्वर गंझू, संजय करमाली, आरसीएमयू अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, संजय वर्मा, ट्रांसपोर्टर पप्पू जैन, बड़कागांव कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विशेश्वर चौबे, शुभाश यादव, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, बिसमो सचिव महादेव बेसरा, सीताराम किस्कू, दिनेश करमाली, महावीर साव, सुनील उरांव, श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ जी आर भगत, लालो महतो, कंचन मांझी, गणेश राम, पप्पू सिंह, बिनोद साव, राजेंद्र यादव, कानू मरांडी, देवेंद्र सिंह, विश्वनाथ मांझी, दिलीप साव, संजय वर्मा, सयाल उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सतेंद्र यादव, पतरातू कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल, अमित प्रसाद, अमर यादव, सुधीर सरकार, शांति निकेतन विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली, भारत भारती विद्यालय के निदेशक अनिमेष यादव, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, सीतामुनी देवी, सुषमा श्रीवास्तव, फुलमति किस्कू, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, बाल्मीकि यादव, अली हसन खान, दीपक यादव, संजय यादव, नथू प्रसाद, भोला रविदास, अशोक, भोक्ता चरण, सिगु मांझी, दशाराम हेम्ब्रोम, रवि पावरिया, रतन मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।।

By Admin

error: Content is protected !!