रामगढ़: शहीद दिवस पर सोमवार को पतरातू के भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सभा में मुख्य रूप से प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू  शामिल रहे। स्थानीय पत्रकारों ने पुष्प गुच्छ देकर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया। 

श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब रामगढ़ अध्यक्ष वीरू कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। हम देशवासी आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के सदा ऋणी रहेंगे। 

मौके पर सलीम अंसारी, सत्येंद्र पाठक, नंद कुमार, रघुनंदन प्रसाद, संतोष कुमार, अजीत सोलंकी, संजय कुमार सिन्हा, अजय तिवारी, राजीव रंजन, बिनोद करमाली, विजेंद्र पासवान, धीरज पाठक, मंसूब अंसारी, किशोर ठाकुर, विश्वनाथ, राम लखन साहू, बालेंद्र साहू, अजीत ठाकुर, रंजीत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे

By Admin

error: Content is protected !!