रामगढ़: सयाल स्थित भगत सिंह चौक पर सोमवार को सद्भावना समिति के तत्वावधान में शहीद दिवस मनाया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
मौके पर मुख्य रूप से बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, संतोष श्रीवास्तव, बीरेन्द्र पासवान, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, देवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सतेन्द्र यादव, राजीव सिन्हा, अनूप कुमार उर्फ पिन्टू सिंह, शशि दुसाध, बिनोद कुमार, फूलन तिवारी, अनु गुप्ता, भूषण शर्मा, राजीव रंजन, जनता भोक्ता, उदय मेहता, श्रीकांत प्रसाद, अजय भगत, मोनू, सागर, दीपक पांडेय, प्रेम पासवान, अजित कुमार, रामकृपाल मालाकार, अजय मेहता, राहुल कुमार, सागर शर्मा दीपक पांडेय, श्रीकांत प्रसाद, विनय यादव, दीपक, सन्टू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
