नलकारी तट पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आरंभ

रामगढ़: महापर्व चैती छठ को लेकर भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास माहौल भक्तिमय हो उठा है। आज मंगलवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे। अवसर पर छठ मंदिर पूजा समिति के द्वारा नलकारी नदी के निकट 24 घंटे का अखंड कीर्तन आरंभ हुआ। जिसका विधिवत् शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा और सीसीएल बरका सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार ने पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान पूजा समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया।

अवसर पर छठ पूजा समिति अध्यक्ष संजीत राम, संजय वर्मा, अशोक तिवारी, संजय मिश्रा, पिंटू सागर, गोपाल करमाली, आजाद भुइयां, राजेंद्र करमाली, अजय सिंह, जगतार सिंह, प्रकाश मिश्रा, भोला कुशवाहा, शंभू दूबे, सलील मोहन सिन्हा, अशोक गुप्ता, गुरूदयाल ठाकुर, केदार राम सहित अन्य लोग शामिल थे।

भुरकुंडा ओपी प्रभारी ने छठ घाट का लिया जायजा

चैती छठ के अवसर पर भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार छठ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने छठ मैया, सूर्यदेव और गंगा मैया का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। वहीं छठ मंदिर पूजा समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत ओपी प्रभारी ने नलकारी नदी छठ घाट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई रखने और सड़क मार्ग पर पानी छिड़काव करने के सुझाव दिए। वहीं उन्होंने कहा कि नलकारी पुल के दोनों तरफ आज शाम और कल सुबह पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए पुलिस हर जरूरी कदम उठाएगी। गश्ती भी तेज रहेगी।

By Admin

error: Content is protected !!