जवाहर नगर में स्थानीय लोगों से मिले, हालचाल जाना 

रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने मंगलवार को भुरकुंडा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वे जवाहर नगर में समाजसेवी जगतार सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय समर्थकों से मुलाकात किया और उनका हालचाल जाना। उनके आगमन पर अंगवत्र और बुके देकर समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। बातचीत के क्रम में जयंत सिन्हा ने जन समस्याओं की जानकारी ली और समाधान कराने का आश्वासन दिया। मौके पर नारायणचंद भौमिक, प्रकाश मिश्रा, जगतार सिंह, भोला सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, पिंकू झा, संतन सिंह, मुकेश पांडेय, सलील मोहन सिन्हा, विक्की रजक, सुरेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

दौरे के क्रम में जयंत सिन्हा भुरकुंडा छठ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर अखंड कीर्तन में शामिल हुए। इसके उपरांत वे भदानीनगर में सुमन सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने सुमन सिंह की माता राधिका देवी के बीते दिनों हुए निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। यहां उन्होंने भदानीनगर क्षेत्र के समर्थकों से मुलाकात कर स्थानीय जन समस्याओं पर चर्चा की।

By Admin

error: Content is protected !!