रामगढ़: जिला अंतर्गत झारखंड ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के केदला 6 नंबर के निकट अवैध कोयला खनन के बड़े मुहाने को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया है। अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन, वन विभाग और सीसीएल की टीम ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें कंट्रोल ब्लास्टिंग के जरिए मुहाने को ध्वस्त कर स्थाई रूप से बंद कर दिया गया। 

अभियान के तहत ड्रिलिंग मशीन का उपयोग करते हुए 25 होल किए गए और तकरीबन 1250 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 

बताते चलें कि रामगढ़ के कोलियरी क्षेत्र में कोयला तस्कर अवैध मुहाने बनाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से कोयले की अवैध निकासी करते रहे हैं। गाहे-बगाहे होती कार्रवाई के बावजूद अब तक अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक नहीं लग सकी है। इधर, जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोयला तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा। 

 

By Admin

error: Content is protected !!