लातेहार: पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को मनिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता भी मौजूद रहे। आयुक्त के आगमन पर बुके देकर स्वागत किया गया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात आयुक्त ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की मनिका अंचल कार्यालय का रेवेन्यू शत प्रतिशत है। अंचल कार्यालय से संबंधित ई-कोर्ट बंदोबस्त आदि का मामला लगभग सही पाया गया है। इसके अलावा अंचल से संबंधित छोटी-छोटी त्रृटियो पायी गई हैं जिन्हें दूर करने के लिए सीओ को निर्देशित किया गया है। अवसर पर आयुक्त ने प्रखंड स्तर पर सुचारू रूप से हो रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की प्रशंसा भी की।
मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने आयुक्त को मनरेगा से संबंधित एक आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मनिका मे पिछले कई वर्षो से मनरेगा मद से सामग्री की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। कूप आदि निर्माण मे वेंडरो को पिछले कई वर्षो सामग्री का भुगतान नही हो रहा है। ऐसे मे मनरेगा की योजनाएं प्रभावित हो सकती है। प्रखंड प्रमुख ने भुगतान जल्द कराने की मांग की है।
