विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, उमड़े श्रद्धालु
रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत में चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर बुधवार को विधि-विधान से पूजा कर मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला गया। इसके साथ ही माता की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य राधेश्याम दूबे और अमरेंद्र पांडेय ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। अवसर पर मुखिया निधि सिंह और जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि यहां वर्ष 1990 से दुर्गा पूजा होती आ रही है। जिसकी शुरुआत पिता स्वर्गीय कामेश्वर सिंह ने की थी। वे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन को बड़ा महत्व देते थे। उनके कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में रामनवमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
मौके पर पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,सुभाष यादव, रामकिशोर मुंडा, संतोष गंझु, सचिव सुमन सिंह, सह सचिव अरविंद तिवारी, प्रेम भुईयां, दिनेश मुंडा, चन्द्रशेखर सिंह, मनराज मुंडा, अमरेन्द्र कुमार, रंजय कुमार, कोषाध्यक्ष सपन दास, उप कोषाध्यक्ष सरजु महली, पूजा प्रभारी बादल कुमार, अंकित सिंह, सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद, राजु प्रसाद, बालेश्वर महली, मनबोध महली, बिगन महली, विजय वर्मा, अशोक राय, अनिल सिंह, निखिल महली, गौरव सिंह, छोटन सिंह, रामाकांत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
