रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल के जवाहरनगर पंचायत स्थित पगला बाबा आश्रम में रामनवमी को लेकर गुरुवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। विधिवत पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के उपरांत कीर्तन आरंभ हुआ। इसके साथ ही क्षेत्र ’हरे रामा-हरे कृष्णा” के बोल से गूंजायमान हो उठा। दुलमी से पहुंचे कीर्तन मंडली में विनोद करमाली, मनोज करमाली, अंबु करमाली, कृष्णा करमाली, छुटेश्वर करमाली, गज्जू करमाली, महेश महतो शामिल हैं।
कीर्तन के सफल आयोजन में यदुनाथ प्रसाद, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, कामेश्वर मेहता, विजेंद्र कुमार, पंकज कुमार, राहुल यादव, अजीत वर्मा, राहुल वर्मा, शक्ति यादव सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।
