शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

रामगढ़: रामनवमी पर्व को लेकर रामगढ़ में उपायुक्त फ़ैज़ अंक अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। शहर में बाइक से फ्लैग मार्च करते हुए अधिकारियों ने लोगों से रामनवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर, दुर्गामंडप , मस्जिद, और मजार का भौतिक निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को संयम से काम करने का दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी, ड्रॉन, लाईट आदि की पर्याप्त व्यवस्था हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

अवसर पर रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरतपुर बस्ती, बडकीपोना, दुलमी, सिकनी, सुकरीगढा, गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी चौक, सोसो, रजरप्पा मोड़, रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारटांड, चट्टी बाजार, लोहार टोला, सौदागर मुहल्ला, कोयरीटोला, पुरनी मंडप, गोलपार, सुभाष चौक, नईसराय, कुन्दरूकलां, मनुआ, हेसला एवं कुज्जू ओपी क्षेत्र अन्तर्गत शहरी कुज्जू, दिग्वार, पैकी सहित अन्य संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया।

इसके अलावा सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में पतरातु अनुमण्डल अंतर्गत पतरातु बस्ती, पतरातु बाजार, न्यु मार्केट, बिरसा मार्केट, उचरिंगा, रोचाप, हफुआ, पिरी टोला, बरकाकाना, दुर्गी बस्ती, घुटुवा, मसमोहना, हेहल, अम्बाटांड, चैनगड्डा, महुआटोला, लपंगा, रसदा सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से उप-विकास आयुक्त रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पतरातू, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ सह पुलिस उपाधीक्षक रामगढ़, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र, रामगढ़, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामगढ़ और रजरप्पा, पुलिस निरीक्षक गोला, माण्डू और पतरातू अंचल, यातायात थाना प्रभारी रामगढ़, सभी थाना और ओपी प्रभारी सदलबल शामिल थे। 

By Admin

error: Content is protected !!