रामगढ़: जिंदल समूह के संस्थापक और प्रख्यात उद्योगपति ओम प्रकाश जिंदल ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि मंगलवार को जिंदल स्टील पतरातू में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्लांट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि सभा के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने ओम प्रकाश जिंदल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट प्रमुख कृष्ण वल्लभ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान में बाबूजी योगदान अविस्मरणीय है। उनके आदर्श और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा के अक्षय स्रोत हैं।

अवसर पर परिसर में 50 फलदार पौधों का रोपण किया गया।इसके साथ ही, जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से आसपास के गांवों के जरूरतमंद वृद्ध महिला एवं पुरुषों के बीच वस्त्र और अन्य उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। वहीं सीएसआर विभाग द्वारा जिंदल क्लब में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में रिम्स रांची के डॉक्टर उमेश कुमार सिंह, डॉक्टर जोन्सन टोप्पो सहित आशीष सिंह, मुकेश, अखिलेश, सचिन, राहुल, प्रशांत सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।
पुण्यतिथि पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में ओम प्रकाश जिंदल के विचारों, मूल्यों एवं समाज के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण किया गया। मौके पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, एचआर प्रमुख मीनू सिंह, अभय सिंह, प्रवीण कुमार, कुमार राहुल, सुभाष शरण, अशोक कुमार, रुपेश कुमार आर डी शर्मा,आर बी एन राव, डॉक्टर संजीव दुवेदी, डॉक्टर मंजू सिंह, बिनोद सिंह, राजीव रंजन, डी. साहू, दिलशाद रजा सहित अन्य उपस्थित थे।
