रामगढ़:  जिले में आयोजित नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 16 मार्च से आयोजित “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का मंगलवार को समापन हुआ। पखवाड़े के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत प्रमुख गतिविधियों में सफाई अभियान, हस्ताक्षर अभियान, गंगा शपथ/ स्वच्छता शपथ, नुक्कड़ नाटक, श्रमदान और रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला शामिल रहे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को दामोदर नदी एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया।

यह अभियान नगर परिषद रामगढ़, छावनी परिषद रामगढ़, टिस्को, सीसीएल एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने उत्साहपूर्वक इन कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वच्छता बनाए रखने और नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

By Admin

error: Content is protected !!