रामगढ़: भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सयाल दक्षिणी पंचायत के रेलवे साइडिंग टिपला में मंगलवार की शाम एक हाइवा अनियंत्रित होकर बंद दुकान से जा टकराया। जिससे दुकान और हाइवा को क्षति पहुंची है। गनिमत यह रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम स्थानीय गैरेज में मरम्मती के बाद हाइवा (JH 02 AV 2501) को चालक ने स्टार्ट किया। वाहन आगे बढ़ते ही अनियंत्रित होकर लुढ़कने लगा और स्थानीय अजय विश्वकर्मा की दुकान से जा टकराया। इस बीच आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
दुर्घटना में दुकान और हाइवा को हल्की क्षति पहुंची है। वहीं खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद रहे और क्षतिपूर्ति को लेकर बातचीत जारी रही।
