बोकारो: ऑपरेशन स्माइल और आशा किरण सेवा संस्थान, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्क्रीनिंग शिविर में कुल 20 मरीजों की जांच की गई। जांच के उपरांत सभी चयनित मरीजों का इलाज और ऑपरेशन आईक्यू सिटी हॉस्पिटल, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में कराया जाएगा। मरीजों के आने-जाने, रहने तथा इलाज की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

 अवसर पर ऑपरेशन स्माइल के कोऑर्डिनेटर सुरजीत मंडल, आशा किरण सेवा संस्थान के सचिव विजय कुमार महतो, कोऑर्डिनेटर अजय कुमार महतो, सुलोचना कुमारी एवं असाधन बाउरी उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।