रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गुरुवार को पतरातू अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी थाना और ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पतरातू थाना, बासल थाना, भदानीनगर ओपी, भुरकुंडा ओपी और बरकाकाना ओपी में क्षेत्र के भौगोलिक परिदृश्य की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने थाना और ओपी में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों का कार्य बंटवारा, सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित वारंट/कुर्की/सम्मन के संबंध में प्रगति से संबंधित जानकारी भी ली।

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, थाना में लंबित चरित्र प्रमाण-पत्र और पासपोर्ट सत्यापन, सीसीटीएनएस प्रविष्टि, लंबित काण्डों के निष्पादन और e-साक्ष्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
