उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के छात्र-छात्राओं ने जैक 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा में शामिल सभी 25 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। 23 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है और दो परीक्षार्थी ने दूसरी श्रेणी में परीक्षा पास की है।
छात्र पीयूष कुमार यादव 84.80℅ अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर बने हैं। वहीं शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं में इंदु कुमारी ने 84.60℅, अंकित कुमार ने 84.20℅, निर्मला अंजू सोरेन ने 81.40℅, देव टुडू ने 74.80℅, अरविंद उरांव ने 73.60℅, मानसी कुमारी ने 73℅, ममता हेम्ब्रोम ने 71.80℅, कृति पावारिया ने 71.80℅ और नेहा कुमारी ने 71℅ अंक प्राप्त किया है।
अन्य छात्र-छात्राओं में रोनित करमाली 70.80℅, माही कुमारी 70.20℅, किशोर हेम्ब्रोम 69.80℅, काजल कुमारी 69.40℅, मरियम कुमारी राणा 69℅, अमृत पावारिया 67℅, सौरव सोरेन 65.80℅, निरंजन किस्कू 65.80℅, अंजली कुमारी 64.80℅, सुमित कुमार 64℅, सुमित्रा कुमारी 63.60℅, आयुष कुमार 63.40℅, आशा कुमारी 61℅ बंटी बेसरा 54.80℅ और काजल यादव को 54.20℅ अंक प्राप्त हुए हैं।
विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, उप-प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया है। साथ ही छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। बधाई देनेवालों में निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, उप-प्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, बिनोद हांसदा, पीएस किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, सुशील कुमार, चंद्रदीप चौधरी, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम भारती, चेतो हेम्ब्रोम, विकास करमाली, अनोखा कुमारी, अन्नू कुमारी, सबिता देवी, बसंती देवी, सिकंदर बक्श अंसारी, भीम साव, राजू सिन्हा, जुगेश बेदिया सहित अन्य शामिल हैं।
